plugin
HD video codec is missing
CLICK HERE

Archives for मोबाइल

भारत में कहीं भी मुफ्त sms करें (Send free sms in India)

Google GmailShare

हिन्दी वेबसाइटआजकल बहुत सी वेबसाइट आपको मुफ्त sms (free sms) करने की सुविधा प्रदान करती हैं किन्तु भारत में मुफ्त sms (free sms) की सुविधा देने वाली सबसे विश्वसनी एवं लोकप्रिय साइट है Way2SMS.com। हैदराबाद की Way2SMS की स्थापना DEC 2006 में हुई थी। इस साइट में अपने मोबाइल को रजिस्टर कराने के बाद आप सम्पूर्ण भारत में बिल्कुल मुफ्त sms कर सकते हैं। Way2SMS की लोकप्रियता का अन्दाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रतिदिन भारत के साथ ही विश्व के 126 अन्य देशों के चार लाख से भी अधिक लोग इसकी मुफ्त sms सुविधा का इस्तेमाल करते हैं।

मुफ्त sms की सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको Way2SMS में सिर्फ एक बार रजिस्टर करना पड़ता है जो कि मुफ्त में होता है। आपके मोबाइल के एक बार रजिस्टर हो जाने पर आप कभी भी कितने ही लोगों कितनी ही बार मुफ्त sms भेज सकते हैं।

Google GmailShare


सैमसंग कोड्स (Samsung Codes)

Google GmailShare

सैमसंग फोन्स के कुछ और कोड्स नीचे दिये जा रहे हैं जो कि सैमसंग फोन्स के रहस्यों को परत-दर-परत खोलती हैं:

(टिप्पणी: इन कोड्स का प्रयोग अच्छी तरह से समझ कर अपनी स्वयं की जिम्मेदारी से करें।)

*#06# IMEI कोड जानने के लिये
*#9999# या *#9998*9999# सॉफ्टवेयर व्हर्सन (Software version) जानने के लिये
*#9998# या *#9998*8888# हार्डवेयर व्हर्सन (Hordware version) जानने के लिये
*#9998*4357# हेल्प मेनू
*#9998*746# सिम की जानकारी के लिये
#8999*638# नेटवर्क की जानकारी के लिये
*#9998*76# प्रोडक्शन नम्बर जानने के लिये
*#9998*288# बैटरी तथा फील्ड की जानकारी के लिये
*#9998*842# व्हाइब्रेशन मोड आन रखने के लिये (जब तक OK बटन न दबाया जाये)
*#pw9998*2894# बजर आन रखने के लिये (जब तक OK बटन न दबाया जाये)
Google GmailShare


नोकिया रहस्य (Nokia Secrets)

Google GmailShare

नोकिया फोन्स के कुछ और कोड्स नीचे दिये जा रहे हैं जो कि नोकिया फोन्स के रहस्यों को परत-दर-परत खोलती हैं:

(टिप्पणी: इन कोड्स का प्रयोग अच्छी तरह से समझ कर अपनी स्वयं की जिम्मेदारी से करें।)

*#4720# यह कोड Half Rate Codec’ को क्रियाशील कर देता है जिससे आपके नोकिया फोन की साउंड क्वालिटी तो अवश्य ही कम हो जाती है किन्तु टॉक टाइम लगभग 30% अधिक हो जाता है।
*#4720# यह कोड ‘Half Rate Codec’ को पुनः अक्रियाशील कर देता है।
*#9999# यदि *#0000# कोड काम नहीं करता है तो ‘Phones software version जानने के लिये इस कोड का प्रयोग करें।
*#3370# यह नोकिया कोड ‘Enhanced Full Rate Codec (EFR)’ को क्रियाशील (activate) कर देता है परिणामस्वरूप आपके नोकिया फोन की साउंड क्वालिटी अतिउत्तम हो जाती है किन्तु ‘टॉक टाइम’ (talk time) लगभग 5% कम हो जाता है
#3370# यह कोड ‘Enhanced Full Rate Codec (EFR)’ को पुनः अक्रियाशील (deactivate) कर देता है।
#pw+1234567890+1# ‘Provider Lock Status’ जानने के लिये इस कोड का प्रयोग करें (“p,w” and “+” ‘symbols’ के लिये “*” बटन का प्रयोग करें)
#pw+1234567890+2# ‘Network Lock Status जानने के लिये इस कोड का प्रयोग करें (“p,w” and “+” ‘symbols’ के लिये “*” बटन का प्रयोग करें)
#pw+1234567890+3# ‘Country Lock Status’ जानने के लिये इस कोड का प्रयोग करें (“p,w” and “+” ‘symbols’ के लिये “*” बटन का प्रयोग करें)
#pw+1234567890+4# ‘SIM Card Lock Status’ जानने के लिये इस कोड का प्रयोग करें (“p,w” and “+” ‘symbols’ के लिये “*” बटन का प्रयोग करें)
*#43# आपके समस्त “Call Waiting” स्टेटस (status) को प्रदर्शित करता है।
*#7760# मेनुफेक्चरर (Manufactures code) कोड को प्रदर्शित करता है।
*#7780# ‘factory settings’ को रेस्टोर (restore) करता है।
*#147# इस कोड से आप जान सकते हैं कि पिछला कॉल आपको किसने किया था। (सिर्फ vodofone के लिये)
*#21# इस कोड से आप जान सकते हैं कि आपके सारे कॉल्स किस नम्बर में डाइव्हर्ट (divert) किये गये है।
*#2640# वर्तमान में प्रयोग किये जा रहे ‘phone security code’ को प्रदर्शित करता है।
*#30# व्यक्तिगत नम्बर (private number) को प्रदर्शित करता है।
Google GmailShare

नोकिया कोड्स – टिप्स तथा ट्रिक्स (Nokia Codes Tips and Tricks)

Google GmailShare

अपने मोबाइल सेट (Mobile Set) का इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी (IMEI – International Mobile Equipment Identity) चेक करना

(टिप्पणी: इन कोड्स का प्रयोग अच्छी तरह से समझ कर अपनी स्वयं की जिम्मेदारी से करें।)

यह तो आपको पता ही होगा कि प्रत्येक मोबाइल सेट (Mobile Set) की इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी (IMEI – International Mobile Equipment Identity) होता है जो कि सभी मोबाइल सेट्स के लिये अलग अलग होता है और यही मोबाइल सेट की पहचान होती है। यदि आप अपने मोबाइल सेट की इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी जानना चाहते हैं तोः

  • अपने मोबाइल सेट में *#06# टाइप करें।
  • आपको अपने मोबाइल सेट के स्क्रीन पर उसका इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी इस रूप में दिखाई देगा -

    XXXXXX
    XX  XXXXXX  X


    TAC      FAC     SNR
    SP

उपरोक्त कोड्स का विवरण नीचे दिया जा रहा है।

  • TAC
    = टाइप एप्रूव्हल कोड (Type approval code)
  • FAC
    = फाइनल असेम्बली कोड़ (Final assembly code)
  • SNR
    = सीरियल नम्बर (Serial number)
  • SP
    = स्पेयर (Spare)

यहाँ पर यह बता देना भी अनुचित नहीं होगा कि इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी का बहुत अधिक महत्व है क्योंकि आपका मोबाइल चोरी हो सकता है और उसका सिम, ऊपर का कव्हर आदि सभी कुछ भी बदला जा सकता है किन्तु इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी को कोई भी कभी नहीं बदल सकता।

सर्विस मेनू टाइप की प्रविष्टि करना

(टिप्पणी: यह टिप केवल नोकिया फोन के लिये है)

  • अपने मोबाइल सेट में *#92702689# टाइप करें।

  • अब आपको स्क्रीन पर नजर आयेगा:

    • सीरियल नम्बर (Serial number – IMEI)
    • उत्पादन दिनांक (Production date – MM/YY)
    • खरीदने की तारीख (Purchase date – MM/YY) इसमें आप केवल एक बार प्रविष्टि कर सकते हैं।
    • पिछले मरम्मत की तारीख (Date of last repair) 0000 का अर्थ है अब तक कभी मरम्मत नहीं हुआ है।
    • इन्फ्रा-रेड के द्वारा यूजर डाटा का किसी दूसरे नोकिया फोन में अंतरण करना। (Transfer user data to another Nokia phone via Infra-Red)

सॉफ्टवेयर रिव्हीजन टाइप चेक करना

  • अपने मोबाइल सेट में *#0000# टाइप करें।

  • अब आपको स्क्रीन पर नजर आयेगा:

    • Nokia 6030 (मॉडल नम्बर – Model Number)
    • V 5.11 (सॉफ्टवेयर रिव्हीजन – Software revision)
    • 30-05-2006 (सॉफ्टवेयर रिलीज दिनांक – date of the software release)
    • RM-74 (फोन टाइप – Phone type)
Google GmailShare

हम सुविधाओं का उपभोग कर रहे हैं या सुविधाओं का दास बन चुके हैं?

Google GmailShare

घर से निकलने के कुछ देर बाद रास्ते में अचानक याद आया कि मैं अपना मोबाइल घर में ही भूल आया हूँ। एक बार सोचा कि चलो आज बगैर मोबाइल के ही काम चला लें किन्तु रह-रह कर जी छटपटाने लगा। घर से बहुत दूर तो नहीं पहुँचा था पर एकदम नजदीक भी नहीं था इसलिये घर वापस जाकर मोबाइल लाने की इच्छा नहीं हो रही थी पर मेरी छटपटाहट ने मुझे घर वापस जाकर मोबाइल लाने के लिये मुझे विवश कर दिया।

मैं सोचने लग गया कि यदि आज मेरे पास मोबाइल नहीं भी रहता तो सिर पर कौन सा पहाड़ टूट जाता? मोबाइल पर जिनसे भी और जो कुछ भी मेरी बात होती है वे कितनी आवश्यक होती हैं? क्या ललित शर्मा जी, राजकुमार सोनी जी, अजय सक्सेना जी आदि से मोबाइल में उनके पोस्ट और टिप्पणियों के बारें में बात करना बहुत ही जरूरी है? क्या एक दिन मोबाइल से अपनी पसंद के गाने सुने बिना रहा ही नहीं जा सकता?

मोबाइल एक सुविधा है जिसका उपभोग आवश्यकता के समय करना अवश्य ही उचित है किन्तु लोगों से घंटों अनावश्यक बातें करते रहने का क्या औचित्य है? ऐसा करना क्या अपने समय और धन की बरबादी नहीं है?

मोबाइल पास में न रहने से जो छटपटाहट होती है क्या वह यह सिद्ध नहीं करती कि हम पूर्ण रूप से मोबाइल के दास बन चुके हैं?

Google GmailShare

क्या आपने SMS जोक्स पढ़े हैं?

Google GmailShare

मोबाइल सेवा के अन्तर्गत् आपके मनोरंजन के लिये एक सुविधा होती है SMS से Jokes याने लतीफे प्राप्त करना। इस सेवा को प्राप्त करने के लिये आपको प्रति माह एक निश्चित राशि का भुगतान करना पड़ता है। क्या कभी आपने कभी पढ़ा है इन लतीफों को? अभद्र भाषा में ऐसे अश्लील लतीफे होते हैं कि तौबा तौबा! पर धड़ल्ले के साथ यह सेवा चल रही है। और क्यों न चले भाई? इन्सान मूलतः आखिरकार एक जानवर ही तो है जिसे हिंसा और अश्लीलता हमेशा लुभाती है। तो लोगों के इस लोभ का फायदा क्यों नहीं उठाया जा सकता?

और सबसे मजे की बात तो यह है कि ये अश्लील लतीफे जहाँ आपके मोबाइल सेट में आते हैं वहीं आपके बेटे-बेटियों के भी मोबाइल सेट में आते हैं क्योंकि इन लतीफों के जितने शौकीन आप हैं उतने ही शौकीन आपके बेटे-बेटियाँ भी हैं। इन्हें आप अपने मित्रों को सुना-सुना कर आनन्द लेते हैं और आपके बेटे-बेटियाँ अपने दोस्त-यारों को! वाह! कितनी सुन्दर बनते जा रही है हमारी भारतीय संस्कृति!

मोबाइल सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों का यह काम किसी को भी अवैधानिक नहीं लगता। क्या सरकार को इस प्रकार से गैरकानूनी रूप से अभद्रता और अश्लीलता फैलाने के बारे में जानकारी नहीं है? या मोबाइल सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों को इससे होने वाले मोटे मुनाफे की रकम सरकार चलाने वालों को भी मिलती है? क्या देश की युवा सोच को इस प्रकार से वासना में डुबो देना उचित है?

Google GmailShare

अपने अमान्य चाइना मोबाइल को बैन होने से ऐसे बचायें

Google GmailShare

क्या चाइना मोबाइल है आपके पास? कहीं 30 नवम्बर को आपको मोबाइल सेवा मिलनी बंद तो नहीं हो जायेगी?

भारत सरकार ने समस्त अमान्य IMEI नंबर वाले मोबाइल हैंडसेट्स पर प्रतिबन्ध लगाने का निर्णय लिया है। प्रतिबन्धित मोबाइल सेट को 30 नवम्‍बर के बाद मोबाइल सेवाएँ मिलनी बंद हो जायेंगी। तो क्यों न आप अपने अमान्य IMEI नंबर वाले मोबाइल को 30 नवम्‍बर के पहले ही मान्य IMEI नंबर में बदलवा लें।

आपकी जानकारी के लिये मैं यह बता दूँ कि IMEI (International Mobile Equipment Identity) नंबर 15 अंकों वाली एक कूट संख्या होती है जो प्रत्येक मोबाइल हैंडसेट के लिये अलग और विशिष्ट (unique) होती है। यही कूट संख्या आपके मोबाइल हेंडसेट की पहचान होती है।

अपना IMEI नंबर कैसे जानें?

आप अपने मोबाइल स्क्रीन में *#06# टाइप करें, इसके टाइप होते ही आपके मोबाइल स्क्रीन पर आपका IMEI नंबर दिखाई देने लगेगा। जैसे कि IMEI : 352982031923785

कैसे जानें कि यह IMEI नंबर मान्य है या नहीं?

अपने मोबाइल से 53232 नंबर में निम्न संदेश भेजें:

IMEI आपके पन्द्रह अंकों वाली संख्या

उदाहरणः

IMEI 352982031923785

आपको इस एसएमएस के लिये रु.3/- चार्ज के रूप में लगेंगे।

यदि आपका IMEI नंबर मान्य होगा तो आपके सन्देश के जवाब में सफलता (SUCCESS) आयेगा अन्यथा अमान्य (INVELID) आयेगा।

यदि IMEI नंबर अमान्य हो तो क्या करें?

अपने पास के किसी अधिकृत GII Service Center में जाकर नया IMEI नंबर प्राप्त कर लें जिसके लिये आपको रु.199/- खर्च करने होंगे।

अपने पास के अधिकृत GII Service Center जानने के लिये यहाँ क्लिक करें।

चलते-चलते


Google GmailShare
Directory powered by Business Directory Plugin