|
हिंदी वेबसाइट में आपका स्वागत है!
सौंदर्य की विशेष सलाह
अगर आप अपने सौंदर्य को लेकर परेशान है तो हमसे जानिये सौंदर्य से संबंधित परेशानियों से निपटारा पाने का एक पिटारा। इस पिटारे में सौंदर्य का राज है जिसे आप अपनाकर और भी खूबसूरत बन सकती है।
- अगर आपके होठों का रंग काला है :
आप रोजाना होंठों पर चुकंदर का रस लगायें और आधे घंटे बाद होंठ ठंडे पानी से साफ कर लें।
- नाखून बहुत कमजोर हैं :
आप प्रतिदिन अपने नाखूनों पर आलिव आयल लगाकर हल्की मसाज करें। नेलपेंट का कम से कम इस्तेमाल करने से नाखूनों को आक्सीजन नही मिल पाता और इस कारण नाखूनों पर पीलापन आ जाता है जिससे नाखून जल्दी टूट जाते हैं।
- धूप से त्वचा को बचाने का उपाय :
आप एक गिलास पानी में दो चम्मच चाय डालकर अच्छी तरह उबाल लें और छानकर ठंडा करें। इस पानी को किसी बोतल में भरकर फ्रिज में रख लें और जब भी आप धूप में बाहर निकलें तो अपने चेहरे और हाथों-पैरों में पहले चाय का पानी लगायें। इससे तेज डूप से आपकी त्वचा झुलसेगी नहीं।
- चेहरे पर दाने निकल आये हैं :
दो चम्मच मुलतानी मिट्टी में दो बूंद लौंग का तेल, दो टुकड़ा पिसा हुआ कपूर और पर्याप्त गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे प्रभावित क्षेत्र पर 10-15 मिनट तक लगायें। फिर साफ पानी से चेहरा धो लें।
- हाथ की त्वचा रूखी है :
आप ग्लिसरीन, गुलाबजल और नींबू का रस बराबर-बराबर मात्रा में लें और उसमें 1 टी स्पून चीनी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने हाथों से मलते हुए लगायें। हफ्ते में दो बार बाडीस्पंज से साफ करें।
- बाल पतले व रूखे है :
आपको रुखे बालों के लिये कोई मृदु और एक्सट्रा प्राटीनयुक्त शैंपू इस्तेमाल करना चाहिये। बालों को झडने से रोकने और घना बनाने के लिये नीम के तेल का इस्तेमाल करें। गीलें बालों में कंघीं भूलकर भी न करें और बालों को सुलझाने के लिये मोटे दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें।
- सर्दी में त्वचा रूखी होती हैं :
आप हफ्ते में एक बार इस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं - एक चम्मच चंदन पाउडर, 1/2 चम्मच ग्लिसरीन, 5-6 बूंद शहद और एक चम्मच मसूर की दाल और एक चम्मच दूध को एक साथ मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें, फिर उसे अपनी त्वचा पर लगायें। हल्के सूखने पर हाथों को गीला करके हल्के हाथों से मलते हुये छुड़ायें। ठंडे पानी से साफ करें। गर्म पानी का प्रयोग न करें, उनसे त्वचा और रूखी हो जाती है। खूब पानी पियें। एसपीएफ युक्त।
- चेहरा बेरौनक लगता हैं :
आप हफ्ते में तीन बार अरोमा मैजिक का ग्लॉसी पैक गुलाबजल में मिलाकर चेहरे पर लगायें। बीस मिनट बाद चेहरा साफ पानी से धो लें। बाहर निकलने से पहले सनब्लॉक लगायें।
- बाल में रूसी हो गई हैं :
मेथीदाना को पानी में 2-3 घंटे के लिये भिगों दें और सुबह उसे पीसकर सिर की त्वचा पर 15-20 मिनट तक लगायें। उसके बाद सादेपानी से धो लें। हफ्ते में एक बार खट्टे दही से भी बालों को धोने से आपकी यह समस्या दूर हो जायेगी।
- चेहरे पर खुजली होती है :
बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन क्रीम लगायें। रोज वॉटर के साथ नीम पैक बनायें और हर दिन अपने चेहरे पर लगायें। सूख जाने पर धो लें।
- हाथ खुरदुरे है :
मॉइश्चराइजर युक्त साबुन का प्रयोग करें। हाथ धोने के बाद मॉइश्चराइजर क्रीम का प्रयोग करना न भूले। इसके अलावा किसी अच्छे पार्लर में जाकर हफ्ते में एक बार मैनीक्योर करवायें। इससे हाथों की मसाज अच्छी तरह से हो जाती है और हाथ मुलायम बने रहते है।
- चिकन पॉक्स के निशान हैं :
क्रीम लगाने से चिकन पॉक्स के निशान ठीक नहीं हो पाते है। इसके लिये आपको लेजर व यंग स्किन मास्क की सिटिंग्स लेनी होंगी। किसी अच्छे कॉस्मेटिक क्लीनिक में संपर्क करें।
- चेहरे कपर ब्लैक हेड्स हैं :
वैसे तो ब्लैक हेड्स हर तरह की त्वचा के लिये समस्या है, पर तैलीय और कॉम्बिनेशन स्किन में इस तरह की समस्या सब से ज्यादा होती है। ब्लैक हेड्स तब होते है जब सीबम (त्वचा का प्राकृतिक तेल) रोम छिद्रों में इकट्ठा हो कर सख्त हो जाता है।
|
|