हिंदी वेबसाइट

हिंदीभाषियों
के लिये
एक समर्पित वेबसाइट

Shop with Amezon.com

click here

NARAD:Hindi Blog Aggregator

Google

हिंदी वेबसाइट में आपका स्वागत है!

रामायण

रामायण - हिंदी वेबसाइट (Hindi Website)

बिरला ही कोई ऐसा भारतीय होगा जिसे कि "राम" के विषय में जरा भी जानकारी नहीं होगी, कम से कम उसने राम का नाम तो अवश्य ही सुना होगा. यह तो हम जानते हैं कि "राम" महान थे परंतु उनकी महानता क्या और कितनी थी यह बहुत कम लोग ही जानते हैं. और जो लोग जानते भी हैं वे भी 'कुछ' ही जानते हैं क्योंकि इस विषय में पूरा-पूरा जानना असम्भव है. आइये, इस 'ब्लॉग' के माध्यम से हम भी रामकथा के विषय में कुछ जानने का प्रयास करें.

"राम", "रामायाण" तथा "रामचरित मानस" के विषय में कुछ जानने के पूर्व 'महर्षि वाल्मीकि' और 'संत तुलसीदास' के विषय में जानना अति आवश्यक है क्योंकि उन्होंने "राम" के चरित्र को केन्द्रित करके "रामायाण" तथा "रामचरित मानस" जैसे महान और अमर ग्रंथों को रचा.

कैसी विडंबना है कि हमारे देश के आज का युवा वर्ग "रामायण" को 'रामानंद सागर' के नाम से जानता है जब कि उसे 'महर्षि वाल्मीकि' एवं 'संत तुलसीदास' के नाम से जानना चाहिये, वैसे ही "महाभारत" को 'बी.आर. चोपड़ा' के नाम से जानता है जब कि उसे 'महर्षि वेद व्यास' के नाम से जानना चाहिये.

मेरा मंतव्य यह नहीं है कि 'रामानंद सागर' और 'बी.आर. चोपड़ा' को नहीं जानना चाहिये, अवश्य ही उन्हेँ भी जानना आवश्यक है क्योंकि "रामायण" और "महाभारत" जैसे महान टी.व्ही. सीरियल बनाने का श्रेय प्राप्त होने के कारण उनका नाम भी हिंदू संस्कृति के इतिहास में अमर हो चुका है. परंतु मैं यह कहना चाहता हूँ कि 'महर्षि वेद व्यास', 'ऋषि वाल्मीकि ' और 'संत तुलसीदास' के नाम को कदापि नहीं भुलाया जाना चाहिये. उनका नाम अमर था, अमर है और अमर रहेगा. हाँ यह अवश्य है कि, जैसे बादल के पीछे आने के कारण चंद्रमा कुछ समय के लिये छुप जाता है, उनका नाम भी कुछ समय के लिये विलुप्तप्राय सा हो गया है.

तुलसीदास जी के अनुसार सर्वप्रथम श्रीराम की कथा भगवान श्री शंकर ने माता पार्वती जी को सुनाया था। जहाँ पर भगवान शंकर पार्वती जी को भगवान श्रीराम की कथा सुना रहे थे वहाँ कागा (कौवा) का एक घोसला था और उसके भीतर बैठा कागा भी उस कथा को सुन रहा था। कथा पूरी होने के पहले ही माता पार्वती को ऊँघ आ गई पर उस पक्षी ने पूरी कथा सुन ली। उसी पक्षी का पुनर्जन्म कागभुशुण्डि के रूप में हुआ। कागभुशुण्डि जी ने यह कथा गरुड़ जी को सुनाई। भगवान श्री शंकर के मुख से निकली श्रीराम की यह पवित्र कथा अध्यात्म रामायण के नाम से प्रख्यात है। अध्यात्म रामायण को ही विश्व का सर्वप्रथम रामायण माना जाता है।

हृदय परिवर्तन हो जाने के कारण एक दस्यु से ऋषि बन जाने तथा ज्ञानप्राप्ति के बाद वाल्मीकि ने भगवान श्रीराम के इसी वृतान्त को पुनः श्लोकबद्ध किया। महर्षि वाल्मीकि के द्वारा श्लोकबद्ध भगवान श्रीराम की कथा को वाल्मीकि रामायण के नाम से जाना जाता है। वाल्मीकि को आदिकवि कहा जाता है तथा वाल्मीकि रामायण को आदि रामायण के नाम से भी जाना जाता है।

देश में विदेशियों की सत्ता हो जाने के बाद देव भाषा संस्कृत का ह्रास हो गया और भारतीय लोग उचित ज्ञान के अभाव तथा विदेशी सत्ता के प्रभाव के कारण अपनी ही संस्कृति को भूलने लग गये। ऐसी स्थिति को अत्यंत विकट जानकर जनजागरण के लिये महाज्ञानी संत श्री तुलसीदास जी ने एक बार फिर से भगवान श्रीराम के पवित्र कथा को देसी भाषा में लिपिबद्ध किया। संत तुलसीदास जी अपने द्वारा लिखित भगवान श्रीराम के कल्याणकारी कथा से परिपूर्ण इस ग्रंथ का नाम रामचरितमानस रखा। सामान्य रूप से रामचरितमानस को तुलसी रामायण के नाम से जाना जाता है।

कालान्तर में भगवान श्रीराम की कथा को अनेक विद्वानों ने अपने अपने बुद्धि, ज्ञान तथा मतानुसार अनेक बार लिखा है। इस तरह से अनेकों रामायणों की रचनाएँ हुई हैं।

click here

अपनी कविताएँ, लेख आदि कृतियों को हिंदी वेबसाइट कृति निर्देशिका में जोड़ कर अन्तर्जाल में हिंदी का वर्चस्व बढ़ायें।

सर्च से आमदनी! (Paid to Search - Easy Money)

मुफ्त ई-कार्ड्स (Free ECards!)

आपकी राय
इंटरनेट में खोजने के लिये आप किस सर्च इंजिन का प्रयोग करते हैं? Total votes: 181

वेबसाइट ट्यूटोरियल
अपना वेबसाइट बनायें!

ज्ञान-गंगा!
कम्प्यूटर
आइये कम्प्यूटर सीखे!
एमएस आफिस
(MS Office)
वर्ड (Word)
एक्सेल (Excel)
पॉवर पाइंट (Power Point)

हिन्दी ई-पुस्तकें
हिन्दी में सस्ती एवं ज्ञानवर्धक ई-पुस्तकें खरीदें!
डिजिटल हिन्दी बुक स्टोर

TESNSES (टेन्स) के रहस्यों को सरल हिन्दी भाषा में समझाने वाली प्रथम हिन्दी ई-पुस्तिका
TENSE GUIDE (टेन्स गाइड)

पेजमेकर
पेजमेकर सीखें!

एचटीएमएल
एचटीएमएल सीखें!

निवेश/ऋण/बीमा
शेयर्स में निवेश!
बीमा का इतिहास

पारम्परिक चिकित्सा/कृषि
प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक पंकज अवधिया के लेख!

कैरियर
नये जाब के लिये तैयारी कैसे करें!

मोबाइल फोन
नोकिया कोड्स - टिप्स तथा ट्रिक्स (Nokia Codes Tips and Tricks)

भारतीय सिनेमा
भारतीय सिनेमा का इतिहास

खोपड़ी खपायें
रु.100 में 100 आइटम लाने का प्रश्न

भोजन व पाक कला
भारतीय भोजन व पाक कला

click here

व्याकरण
हिंदी एवं अंग्रेजी व्याकरण!

संस्कृति
भारतीय संस्कृति!
वाल्मीकि
तुलसीदास
वाल्मीकि रामायण

यात्रा एवं पर्यटन
भारत दर्शन!
यात्रा में निकलने से पहले
यात्रा एवं पर्यटन
यात्रा हेतु सारी सुविधाएँ यात्रा.कॉम (yatra.com) से प्राप्त करें।!

सामान्य ज्ञान
जानवरों के बारे में विशेष जानकारी (special information about animals)
आविष्कार तथा आविष्कारक
संसार की प्रसिद्ध नदियाँ!
संसार की उच्चतम पर्वत चोटियाँ
राष्ट्र के प्रमुख व्यक्ति

ब्यूटी टिप्स
सौंदर्य की विशेष सलाह

सहयोगी वेबसाइट
महिला मंडल

हिंदी वेबसाइट का चिट्ठा
हिंदी वेबसाइट के चिट्ठे
में अपने लेख डालें।

मित्र|समुदाय
गँठजोड़!
गँठजोड़ (Gathjod) में रजिस्टर करने के फायदे

नये-नये लोगों से मिलाये .....
उनमें समीपता लाये .....
आत्मीयता बढ़ाये .....
गँठजोड़

अपने चिट्ठे/वेबसाइट को गँठजोड़ डायरेक्टरी में जोड़ें!


धान के देश में!

हिंदी वेबसाइट!