महिला मंडल (Ladies Corner)
भारतीय महिलाओं का अपना जालस्थल!
हिन्दी वेबसाइट की प्रस्तुति
क्लींजिंग करना (Cleanging)
लेख श्रीमती सरिता अवधिया के सौजन्य से!!
चेहरे को साबुन और पानी से धोने पर प्रायः मेकअप (makeup) तथा धूल के कण पूरी तरह से निकल नही पाते। चेहरे को पूर्ण रूप से स्वच्छ रखने के लिये क्लींजिंग (cleanging) करना आवश्यक है। क्लींजिंग (Cleanging) करने के लिये क्लींजिंग (Cleanging) का प्रयोग किया जाता है जो कि रोम छिद्रों के भीतर तक जाकर धूल मिट्टी के कण तथा चिकनाहट को साफ कर देता है।
क्लींजिंग कैसे करें?
- उल्टे हाथ में एक चम्मच क्लींजिंग (Cleanging) लें।
- सीधे हाथ की उंगलियों को उल्टे हाथ के क्लींजिंग (Cleanging) में डुबाकर पूरे चेहरे पर लगायें।
- चेहरे की त्वचा पर हाथों से हल्का दबाव देते हुये गर्दन से माथे तक फैला दें।
- एक मिनट बाद रूई से पोंछ लें। बस क्लींजिंग (Cleanging) की प्रक्रिया समाप्त हो गई।
आप देखेंगी कि आपके चेहरे की त्वचा पूर्ण रूप से स्वच्छ हो चुकी है।
टीप: नारियल तेल, कच्चा दूध और कुछ अन्य घरेलू उपयोग में आने वाली वस्तुओं को मिलाकर घर में ही क्लींजिंग मिल्क बनाया जा सकता है।
|